महिला लोन स्कीम 2024 : 2024 में महिला के लिए लोन स्कीम

Last Updated on April 10, 2024 by siya

आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली ऐसी कौन सी लोन स्कीम है जिसकी मदद से लोन लेकर महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सके और अगर पहले से कोई रोजगार है तो वह उस रोजगार को भी grow कर सके।

इसके साथ साथ लोन लेते समय मांगे जाने वाले दस्तावेज और पात्रता पर भी चर्चा करूंगी ताकि महिलाओं को लोन लेने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या या देरी ना उत्पन्न हो। आइए फिर जानते हैं-

महिला लोन स्कीम 2024
महिला लोन स्कीम 2024

महिला लोन स्कीम 2024

मैं यहां महिलाओं को दी जाने वाली कुछ लोन स्कीमों के बारे में बताने जा रही हूं। महिलाएं इन लोन स्कीमों के बारे में पहले अच्छे से पता कर ले फिर अपनी इच्छा अनुसार लोन स्कीम को choose कर लोन ले सकते हैं।

आइए फिर बिना देरी किए हुए उन लोन स्कीमों के बारे में जानते हैं-

  • उद्योगिनी स्कीम
  • महिला उद्यान निधि स्कीम  
  • स्टेंडअप इंडिया स्कीम
  • स्त्री शक्ति लोन स्कीम

उद्योगिनी महिला लोन स्कीम 2024

उद्योगिनी स्कीम के तहत महिलाओं को काफी कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है । उद्योगिनी लोन स्कीम उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो फाइनेंशली कमजोर है।

यह लोन स्कीम उन्हीं महिलाओं के लिए होती है। इस लोन स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को 3 लाख तक का लोन दिया जाता है।

उद्योगिनी स्कीम में लोन लेने के लिए सालाना आय कम से कम डेढ़ लाख होनी चाहिए। वही विधवा और विकलांग महिलाओं के लिए एनुअल फैमिली इनकम नहीं देखी जाती है। यह बिल्कुल कोलैटरल फ्री है। साथ ही प्रोसेसिंग फीस nil  होती है।

महिला उद्यान निधि महिला लोन स्कीम 2024

Mahila Udyan Nidhi scheme पंजाब नेशनल बैंक की एक पॉपुलर स्कीम है जो महिलाओं को लोन देती है। इस लोन स्कीम के अंतर्गत महिलाएं 10 लाख तक के लोन ले सकती है। इसमें 25 %  capital महिलाओं को स्वयं देनी होती है और शेष  capital 75% बैंक देती है।

Mahila Udyan Nidhi scheme के अंतर्गत लोन लेने पर 1% सर्विस चार्ज लगती है। इसमें लोन लेने के लिए msme यानी micro, small and medium enterprises  का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी होता है।

यह भी कॉलेटरल फ्री लोन स्कीम है। यहां लोन टेनर 10 साल की होती है। महिला उद्यम निधि स्कीम की एक खास बात है कि पहले 5 साल में किसी भी प्रकार की ईएमआई नहीं चुकाने  होती है। 6 साल से लेकर 10 साल के अंदर महिलाओं को लोन का पेमेंट करना होता ।

इन्हें भी पढ़ें

स्टेंडअप इंडिया महिला लोन स्कीम 2024

Standup India लोन स्कीम के अंतर्गत महिलाएं लोन लेकर खेती को छोड़ कर किसी भी काम को शुरू कर सकती है । इस लोन स्कीम के अंतर्गत 1000000 से लेकर एक करोड़ तक लोन दिया जाता है।

Standup India लोन स्कीम की ब्याज दर बैंक का MCLR + 3% + tenure premium होता है। वही लोन टेनर 7 महीने से लेकर 18 महीने तक होती है।

इसमें ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के लिए ऑफर केवल उन उद्यमियों के लिए किया जाता है। जो पहली बार मैन्युफैक्चरिंग या व्यापारिक क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे होते हैं।

Standup India लोन स्कीम में महिलाओं को मोरटोरियम पीरियड भी दिया जाता है। इसमें अधिकतम मोरटोरियम पीरियड 18 महीने की होती है।

स्त्री शक्ति लोन महिला लोन स्कीम 2024

स्त्री शक्ति लोन स्कीम एसबीआई की एक लोन स्कीम है। जिसकी मदद से महिलाएं लोन ले सकती है।इस  लोन स्कीम का नाम पहले स्त्री शक्ति लोन था लेकिन अब इसका नाम बदल गया है। अब इसे Small simplified loan scheme कहते हैं।

महिलाओं को न्यूनतम 10 लाख तक लोन दिया जाता है और अधिकतम महिलाओं को 25 लाख तक का लोन दिया जाता है इसमें 10 % capital महिलाओं को देनी होती है और 90% capital  बैंक देती है।

स्त्री शक्ति लोन स्कीम के तहत 2 लाख रूपए या उससे अधिक लोन के लिए आवेदन करती है तो उनका ब्याज 0.5% तक कम कर दिया जाता है।

अगर बिजनेस लोन की राशि यदि 5 लाख हो तो महिलाओं को किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होती है।

महिला लोन स्कीम के लिए पात्रता

मैं यहां एलिजिबिलिटी यानी कुछ पात्रताओ के बारे में बताने जा रही हूं। महिलाओं को इन पात्रता पर किसी भी स्थिति में खड़े होना ही चाहिए ताकि उनके लोन पास होने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो ।आइए फिर जानते हैं, वे पात्रता कौन सी है –

  • महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होने चाहिए।
  • महिलाएं भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • महिलाओ का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होने चाहिए।
  • महिलाओं के आधार कार्ड भी बैंक खाते से लिंक होने चाहिए।
  • महिलाएं अपने लोन लिए पैसे को कहां इनवेस्ट करेंगी। यह लिखित रूप में बतानी होती है।

महिला लोन स्कीम के लिए दस्तावेज

अब मैं महिलाओं को कुछ डॉक्यूमेंट के बारे में बताने जा रही हूं। इस आर्टिकल के जरिए महिलाएं डॉक्यूमेंट के बारे में पहले से पता कर ले ताकि उन्हें लोन लेते समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

  • Identity proof
  • Address proof 
  • Aadhar card 
  • Voter ID card 
  • Birth certificate
  • Income certificate
  • Caste certificate if applicable
  • Passport size photo
  • Signature of applicant
  • Bank statement
  • Passbook 
  • Any other document required by the bank or NBFC company 

लोन लेते समय इन जरूरी दस्तावेजों को बैंक में जमा करने होते हैं । इनमें से अगर एक भी दस्तावेज आपके पास ना हो या आप किसी भी कारणवश जमा ना कर सके। ऐसी स्थिति में आपकी लोन पास नहीं की जाती है।

इसके अलावा कई महिलाएं अपने पति के साथ मिलकर बिजनेस करती है या फिर किसी मेल मेंबर के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहती हैं।

ऐसे में उन्हें लोन कैसे मिलेगा। यह सवाल अधिकांश महिलाओं के मन में रहता है तो आप घबराइए नहीं  मैं  आपकी इस समस्या को भी बताऊंगी ।

महिलाएं अगर पति या male members के साथ मिलकर बिजनेस करती है तो ऐसे में भी उन्हें लोन मिल जाता है लेकिन बिजनेस के 51% शेयर का मालिकाना हक महिला के पास होने चाहिए।

महिला लोन स्कीम के लिए आवेदन कैसे करें?

अब सवाल आती है कि लोन स्कीमो के लिए आवेदन कैसे करें। जो बिल्कुल सरल ही है। जैसा कि आपको पता है ही की आज हर एक  काम ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जाने लगा है।

ठीक वैसे ही महिलाएं लोन के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। जहां ऑफलाइन में आपको बैंक जानी होती है और ऑनलाइन में घर बैठे ही लोन के लिए आवेदन हो जाता है।

सारांश

देश की सरकार ने महिलाओं के लिए कई सारी लोन स्कीम लाई है। जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण के बारे में मैंने बताया और वह लोन स्कीम कुछ इस प्रकार है। उद्योगिनी स्कीम, महिला उद्यान निधि स्कीम, स्टेंडअप इंडिया स्कीम और स्त्री शक्ति लोन स्कीम है।

स्कीमों को लेने के लिए necessary डॉक्यूमेंट आईडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ है। जहां Eligibility है कि आवेदक महिला होनी चाहिए।

पंजाब नेशनल बैंक की कौन सी स्किम है , जो महिलाओं को लोन देती है?

पंजाब नेशनल बैंक की स्कीम कुछ इस प्रकार है, जो महिलाओं को लोन देती है-

महिला समृद्धि योजना।
महिला सशक्तिकरण अभियान।
स्कीम फॉर फाइनेंसिंग क्रऐचएस ।

महिला लोन स्कीम के क्या उद्देश्य हैं?

महिला लोन स्कीम के निम्न उद्देश्य है –

सबसे पहला महिलाएं लोन ले सके।
महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
महिलाएं खुद का रोजगार कर सके।
महिलाएं भी देश को आगे बढ़ा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *