प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना | Mahila Swarojgar Yojana

Last Updated on August 30, 2023 by siya

आज मैं इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना पर चर्चा करने जा रही हूं । मैंने इस विषय को इसलिए चुना क्योंकि यह सवाल लगभग कई सारी महिलाओं के मन में रहती है कि आखिर प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना क्या है। इसके अलावा प्रधानमंत्री महिला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें।

मैं यहां आपकी सभी समस्याओं को इस आर्टिकल के द्वारा दूर करने की कोशिश करूंगी। आइए फिर बिना देरी कर आर्टिकल को आगे बढ़ते हुए शुरू करते हैं-

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना क्या है?

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना सरकार द्वारा चलाई गई एक प्रकार की योजना है । जिस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ गरीब महिलाएं उठा सकती है क्योंकि प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना विशेष रूप से गरीब महिलाओं के लिए ही  है। जो शिक्षित होकर भी केवल ग्रहणी बनकर रह जाती है।

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को 5000 की राशि दी जाती है। इस योजना के शुरू में महिलाओं को केवल 2500 की ही राशि दी जाती थी लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 5000 कर दी गई है।

इस योजना से महिलाएं 5000 की राशि को लेकर किसी प्रकार का रोजगार शुरू कर सकती है। वैसे सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5000 की राशि के इस्तेमाल पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होती है लेकिन सरकार महिलाओं द्वारा रोजगार को शुरू करने के लिए ही 5000 की राशि देती है।

इसके  अलावा प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि महिलाओ को केवल ग्रहणी बनकर ना रहना पड़े । महिलाएं भी समाज कल्याण में बढ़ चढ़कर भाग ले सके।

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में लगने वाले डॉक्यूमेंट 

जब भी महिलाएं प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करती है तो रजिस्ट्रेशन के समय कुछ डॉक्यूमेंट के जेरॉक्स मांगे जाते हैं। जिन डॉक्यूमेंट के जेरॉक्स को जमा करना अनिवार्य होता है।

अगर इनमें से एक भी डॉक्यूमेंट महिलाएं जमा करने से चूकती है तो रजिस्ट्रेशन फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन डॉक्यूमेंट के बारे में जानना जरूरी है और यह कुछ इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • लाल कार्ड या पीला कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला की सिग्नेचर

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना की पात्रता

इसके अलावा मैं कुछ पात्रता के बारे में बताने जा रही हूं। जिन पत्रताओं पर महिलाओं को खड़ा उतरना होता है क्योंकि सरकार ऐसे ही किसी को 5000 की राशि तो नहीं दे देगी। इसलिए सरकार द्वारा कुछ टर्म एंड कंडीशन रखे जाते हैं। जिन्हें पात्रता कहते हैं और यह इस प्रकार है-

  • गरीब महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होने चाहिए।
  • महिला के पास मांगे गए सभी दस्तावेज होना चाहिए।
  • महिला के घर की सालाना इनकम एक लाख या उससे  कम होनी चाहिए।
  • महिला का आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होने चाहिए।
  • महिला का मोबाइल नंबर भी बैंक अकाउंट से लिंक होने चाहिए।

महिला स्वरोजगार योजना के फायदे –

मैं यहां महिला स्वरोजगार योजना के कुछ फायदे के बारे में बताने जा रही हूं । जो इस प्रकार है –

  • महिलाएं इस योजना द्वारा 5000 की राशि प्राप्त कर सके।
  • इसके अलावा महिलाओं को इस योजना द्वारा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
  • महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके।
  • महिलाएं किसी प्रकार का रोजगार शुरू कर सकें। चाहे वह रोज़ कोई सा भी हो।
  • महीलाओ के बीच उधमाशीलता का बढ़ावा मिलता है।

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य क्या है ?

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य समाज के कामकाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। इसके अलावा महिलाएं आत्मनिर्भर  बन सके।

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें –

आईए अब जानते हैं कि प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें। इससे पहले मैं आपको यहां बता देना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए महिलाएं केवल ऑफलाइन माध्यम में ही रजिस्ट्रेशन कर सकती है। जी हां, इस योजना के लिए महिलाएं ऑनलाइन माध्यम में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकती है।

इसके अलावा अगर आप सोच रहे हैं कि बैंक में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाती है तो आपका ऐसा सोचना गलत है क्योंकि प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन बैंक में नहीं होती है।

आईए अब ऑफलाइन माध्यम में प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए एक फॉर्म दी जाती है और यह फॉर्म महिलाओं को उनके जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाती है।

जहां इस फॉर्म को मांगी गए जानकारी के अनुसार बिल्कुल सही सही भरना होता है।

इस फॉर्म में महिलाओं को अपनी पर्सनल डिटेल देनी होती है और पर्सनल डिटेल में महिलाओं के नाम,  पता , मोबाइल नंबर,  ईमेल आईडी, mole mark आदि दी गई होती है।

इसके बाद महिलाओं को अपनी बैंक स्टेटमेंट देनी होती है और बैंक स्टेटमेंट में बैंक नेम,  अकाउंट होल्डर नेम,  पासबुक, अकाउंट नंबर आदि सब देनी होती है।

अब महिलाओं को अपने डॉक्यूमेंट के जेरॉक्स को फार्म के साथ अटैच करनी होती है।

जहां डॉक्यूमेंट के साथ अटैच फॉर्म को जिलाधिकारी को दे देने होते हैं।

उसके बाद यह फॉर्म जिला कल्याण अधिकारी के द्वारा डिप्टी कमिश्नर के पास जाते हैं।

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर इस फॉर्म की जांच करते हैं।  जहां जांच करने के बाद सब सही पाए जाने पर फॉर्म को पास कर दिया जाता है।

अब फॉर्म के पास होते ही महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण  तो दिया ही जाता है। इसके अलावा 5000 की राशि भी महिलाओं को आर्थिक सहायता के उद्देश्य से दी जाती है।

अब मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी महिलाओं की  समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त है। महिलाएं इस आर्टिकल के जरिए प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना से 5000 की राशि प्राप्त कर सकती है।

सारांश

प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना केवल महिलाओं के लिए होती है। जहां महिलाओं को इस योजना द्वारा 5000 की राशि दी जाती है। इसके अलावा इस योजना द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज राशन कार्ड और आधार कार्ड है।

वही इस योजना के लिए महत्वपूर्ण पात्रता महिला के घर की सालाना इनकम एक लाख या उससे कम होने चाहिए। इसके अलावा महिलाएं केवल ऑफलाइन माध्यम में महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती है।

अगर महिलाएं बैंक में जाकर प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करती है तो  बैंक में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होती है।

किस राज्य की सरकार ने प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है ?

हिमाचल प्रदेश के सरकार ने प्रधानमंत्री महिला योजना को शुरू की है।

क्या महिलाएं खुद का रोजगार होने पर भी प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती है ?

जी नहीं, महिलाएं खुद का रोजगार होने पर प्रधानमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकती है क्योंकि यह योजना विशेष रूप से गरीब महिलाओं के लिए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *