2024 में एलआईसी (LIC) में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

Last Updated on May 26, 2024 by siya

भारतीय जीवन बीमा कंपनी यानी एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है।

वैसे इस आर्टिकल में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा इस विषय पर मै चर्चा करूंगी क्योंकि बहोतों के मन में प्रश्न होता है कि कितना invest  किया जाए ताकि टर्म के खत्म होने के बाद एक adequate amount  प्राप्त हो सके।

एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा, इस विषय को समझने के लिए एलआईसी द्वारा दी जाने वाली टॉप 3 पॉलिसी को लेकर समझते कि कितना जमा करने पर कितना मिलेगा और यह तीन पॉलिसी निम्न है-

  • जीवन लाभ – 936
  • जीवन लक्ष्य – 933
  • जीवन उमंग  – 945
एलआईसी (LIC) में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

1. जीवन लाभ 936 पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

जीवन लाभ योजना का फायदा 8 वर्ष लेकर 59 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं। इस पॉलिसी की 3 टर्म 16 वर्ष ,21 वर्ष और 25 वर्ष उपलब्ध है।

PPT – 16 वर्ष के पॉलिसी टर्म में 10 वर्ष का, 21 वर्ष के पॉलिसी टर्म में 15 वर्ष का तथा 25 वर्ष के पॉलिसी टर्म में 16 वर्ष का पीपीटी यानी प्रीमियम पेमेंट टर्म होते है।

Sum assured – बीमा धन 200000 से शुरू होती है तथा अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती है।

16, 21 और 25 वर्ष के पॉलिसी टर्म के लिए 1000000 के  sum assured पर कितना मिलेगा –

यहां मैं  16,  21 और 25 के पॉलिसी टर्म पर कितना मिलेगा इस पर बात करने जा रही हूं-

Case 1

जब पॉलिसी टर्म 25 वर्ष की है तब पीपीटी 16 वर्ष की होती है। जहां प्रीमियम की राशि 46554 रूपए वार्षिक देनी होती है। इस प्रकार  total प्रीमियम 46554 × 16 = 7 44879 रुपए देने होंगे।

जिसमें टर्म की समाप्ति पर sum assured + bonus +FAB दी जाती है यानी कुल मिलाकर 2625000 रुपय व्यक्ति को मिलेंगे।

Term25   year 
PPT16 year
Premium46554 for 1 year 
Total46554 for 1 year 
Maturitysum assured + bonus + FAB – 2625000 (tax free)

Case 2

इसमें 21 वर्ष की पॉलिसी टर्म होते हैं, जिसकी पीपीटी 15 वर्ष होती है। जहां premium की राशि ₹54887 वार्षिक देनी होती है।

इस केस में  54887 × 15 = 823311 के प्रीमियम जमा करने में term  की समाप्ति पर 2024000 रुपए मिलते हैं।

Policy term21 year
PPT15 year 
Premium54887 for 1 year 
Total54887 × 15 = 823311
Maturity2024000

Case 3

16 वर्ष के policy term में 10 वर्ष की प्रीमियम पेमेंट टर्म होती है। जहां 10 वर्ष के लिए सलाना 857610 देनी होती है। इसमें टर्म की समाप्ति पर 1665000 maturity  के रूप में व्यक्ति को दी जाती है।

Policy Term16
Premium payment term10
Premium85761 for 1 year
Total85761 × 10 = 857610
Maturity1665000 (tax free)

25 ,21 और 16 के पॉलिसी टर्म में in case  अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 10 लाख और बोनस मिलती है।

इसमें जमा धन का करीब 3.5 गुना मिलता है।

2. Jeevan lakshya policy 933 पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

जीवन लक्ष्य पॉलिसी को लेने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक होती हैं। इसमें पॉलिसी टर्म 13 से 25 वर्ष तक होती है।

जहां प्रीमियम पेमेंट टर्म पॉलिसी  टर्म से तीन  year कम होती है। इसके लिए sum assured minimum 100000 होती है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती है।

Age18 – 50 
Policy term13-25 

10 लाख के sum assured और 10 लाख के TAR  term assurance rider पर कितना मिलेगा –

इसमें 25 वर्ष के पॉलिसी टर्म में 22 वर्ष की प्रीमियम पेमेंट टर्म  होती है। जिसमें 45880 रुपए वार्षिक देनी होती है। इसमें पॉलिसी टर्म के समाप्ति पर 26 लाख रुपए व्यक्ति को प्राप्त होते हैं।

Term25 year 
PPT25-3 = 22
Premium45880 for 1 year
Total45880 × 22 = 1009360
Maturity2600000

इस में जमा धन का करीब 2.5 गुना मिलता है।

3. जीवन उमंग पॉलिसी 945 पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

जीवन उमंग पॉलिसी के लिए व्यक्ति की entery age 90 दिन से लेकर 55 वर्ष तक होती है। साथ ही पॉलिसी टर्म 100 – entry age होती है। इसमें 8 % tax free  guaranted return  सलाना आजीवन मिलता है।

इसमें अगले 15 वर्ष के लिए अगर ₹100000 प्रति साल जमा करते हैं तो कुल 1500000 तथा sum assured का 8% पीपीटी के खत्म होने के बाद सालाना आजीवन  व्यक्ति को मिलेगा।

अब मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आप की समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त होंगे। इस आर्टिकल में आप अच्छे से समझ गए होंगे कि कितना जमा करने पर कितना मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *